12:46 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू- कासगंज जनपद की कछला चौकी इंचार्ज प्रहलाद सिंह की सडक हादसे में मौत

।****
बदांयू 22 जुलाई।
कासगंज जनपद की सोरों कोतवाली अंतर्गत बदायूं बार्डर पर सिथ्ति कछला चौकी इंचार्ज प्रहलाद सिंह की सडक हादसे में मौत हो गई। इससे कासगंज के पुलिस कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। बताते हैं कि वह कल सुबह टहलने गये थे उसी वक्त किसी वाहन की चपैट में आने से उनकी मौत हो गई।

मूलरूप से मैनपुरी के निवासी प्रहलाद सिंह पांच साल से जनपद कासगंज में तैनात थे। सोरों कोतवाली इंचार्ज जगदीश चन्द्र ने बताया कि प्रहलाद सिंह की मृत्यु की जांच कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि टहलते वक्त किसी वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह उछलकर पुलिया के नीचे जाकर गिरे। फिर भी उनकी मृत्यु की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस