11:40 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- नहीं मिला नरऊ के नलों का पीने लायक पानी ?, हड़कंप बीडीओ पहुंचे गांव

जलजीवन मिशन के कर्मचारियों ने गांव के नलों पर लगाऐ लाल निशान।

उझानी बदांयू 20 जुलाई।
नरऊ गांव के तालाब में जा रहे नगर पालिका के गंदे नाले के प्रदूषित पानी को लेकर एक माह से कांग्रेसियों संग ग्रामीणों के क्रमिक अनशन को लेकर लगता है अब जिला प्रसाशन हरकत में आया है।

पिछले दिनों एक बच्चे की मौत भी ग्रामीणों के अनुसार नलों से निकलने वाले प्रदूषित पानी को माना गया।आज जलजीवन विभाग की चार सदस्यीय टीम ने इंडिया मार्का व सादा नलों के पानी को चेक किया तो पानी प्रदूषित पाया उन्होंने गांव के दर्जनों नलों पर लाल निशान लगा दिए वहीं ग्रामीणों को नलों का पानी पीने की मनाही भी कर दी।

गांव का पानी प्रदूषित मिलने की सूचना पर प्रसाशन में हड़कंप मच गया आज शाम ब्लाक के बीडीओ नितिन कुमार ने गांव जाकर गहनता से जांच की व उन्होंने भी जलनिगम के कर्मचारियों से बात की, धरने पर मौजूद कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के साथ गांव का भ्रमण कर सिथ्ति को जाना , कहा कि वह अपनी रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को प्रेषित करेंगे। उन्ही के स्तर से कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस