11:35 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

समाजवादी पार्टी के नेता मुख्य सचेतक व सांसद धर्मेन्द्र यादव लोकसभा क्षेत्र बदायूँ में विभिन्न राजनीतिक व निजी कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए

समाजवादी पार्टी के नेता,मुख्य सचेतक व सांसद धर्मेन्द्र यादव लोकसभा क्षेत्र बदायूँ में विभिन्न राजनीतिक व निजी कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए,इसके अंतर्गत बदायूँ विधानसभा में जगत सिंह यादव,ओमवीर सिंह,जवाहर सिंह,हर्षित यादव,अक्षयदीप यादव,संतोष कश्यप,सीमा यादव,प्रभात अग्रवाल,डॉ0 मौलाना यासीन उस्मानी,नगर पालिका परिषद बदायूँ,काज़ी रिज़वान के आवास पर,विधानसभा बिल्सी के अंतर्गत ग्राम मकुईया में स्व0 प्रेमपाल सिंह यादव के आवास पर शोक संवेदना,पूर्व विधायक हाजी बिट्टन के कार्यालय पर पी0 डी0 ए0 की बैठक,टीटू जैन के आवास पर शोक संवेदना,ग्राम बमेड़ में पूर्व विधायक हाजी मसर्रत अली उर्फ बिट्टन स्वागत समारोह के कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल के आवास पर उपस्थित पत्रकारों के सवालों के जवाब में सांसद मा0 धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन का बहुत मजबूत घटक है,उत्तर प्रदेश में विपक्ष के रूप में नम्बर एक तथा देश मे नम्बर तीन की सबसे बड़ी पार्टी है।उन्होंने आगे कहा कि सरकार को लोककल्याणकारी कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने चाहिये,छोटी सोच की सरकार व छोटी नियत की सरकार बहुत ज्यादा दिन तक टिकती नहीं है,उत्तर प्रदेश की जनता के दिल से प्रदेश की भाजपा सरकार उतर चुकी है।उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य अवव्यस्था पर उन्होंने कहा कि बदायूँ,आज़मगढ़ तथा सैफई सहित पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ध्वस्त है,भविष्य में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सपा सरकार बनने के बाद पिछली बार की भांति स्वास्थ सेवाएं दुरुस्त कर आमजनता के लिये लोक कल्याणकारी योजनाओं पर काम किया जाएगा।उत्तर प्रदेश में लगभग 27000 स्कूल बंद किये जा रहे हैं इसके विरोध में कल से शुरू हो रहे मानसून सत्र में पार्टी नेतृत्व की ओर से मजबूती से आवाज़ उठाई जाएगी,स्कूल मात्र पढ़ाने का स्थान मात्र ही नही है अपितु देश के भविष्य की निर्माण में अहम योगदान रखते हैं,महान शिक्षाविदों ने कहा भी है कि यदि किसी देश की शिक्षा नीति मजबूत है वह देश बहुत मजबूती के साथ खड़ा हो सकता है परंतु वहा री उत्तर प्रदेश की सरकार जो भविष्य के निर्माण के माध्यम स्कूलों को बंद करके शराब की दुकानों को पिछली बार से ज्यादा खोली गयीं हैं।उत्तर प्रदेश का भविष्य “नहीं चाहिये मधुशाला,हमे चाहिये पाठशाला” के स्लोगन की तख्तियां लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध कर रहा है।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव,जगत सिंह ओमवीर सिंह,सुनील यादव राजेन्द्र गुरु जी,विपिन यादव,सुरेंद्र सिंह, फरहत अली,अवधेश यादव आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस