3:08 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- बाइक साइड करने की कहने में मारपीट,एक गंभीर घायल।

घायल ने लगाया सोने की जंजीर खींचने का आरोप।

उझानी बदांयू 19 जुलाई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्ला गंज में बाइक साइड से लगाने की कहने में लाठी डंडे चलने लगे जिससे एक युवक गंभीर घायल हो गया पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

अब्दुल्ला गंज निवासी नितिन कुमार 20 पुत्र उमेश चन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि दुकान से सामान लेते वक्त गांव के ही दिलशाद से बाइक साइड करने की कह दिया। वह आग-बबूला हो गया व उसकी पत्नी,बहन व पिता ने लाठी-डंडे से प्रहार कर घायल कर दिया वहीं उसकी पत्नी ने गले से सोने की जंजीर भी खींच ली।
गांव वालों के बीच-बचाव के बाद घायल नितिन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस