10:20 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

रायबरेली: रिश्वत का वीडियो वायरल, ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

रायबरेली के अमावां ब्लॉक के ओनई जंगल गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल होने पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। वीडियो में युवक से पैसे लेते दिखे ग्राम विकास अधिकारी अमरेश नारायण यादव को जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बीडीओ संदीप सिंह की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई हुई। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस