1:40 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

बाजार खुलने के बाद सड़कों पर उतरते हैं कूड़ा वाहन, आम जनता को होती है परेशानी

समाज दर्पण: प्रदीप प्रजापति

बदायूं। नगर पालिका परिषद की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। कूड़ा उठाने वाले वाहन बाजार खुलने के बाद सड़कों पर उतरते हैं, जिससे शहर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन जाती है। अक्सर देखा गया है कि ये वाहन सड़क के बीचोंबीच खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे दोनों ओर से यातायात प्रभावित होता है। इससे आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

यह भी देखने में आया है कि जब कोई व्यक्ति कर्मचारियों से वाहन साइड में लगाने के लिए कहता है, तो वे ठीक से बात नहीं करते और उल्टा जवाब देने लगते हैं। यह व्यवहार नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाता है।

अगर यह स्थिति यूं ही बनी रही तो शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और अधिक बिगड़ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि नगर पालिका कूड़ा उठाने का समय तय करे और उसे व्यवस्थित तरीके से लागू करवाए।

विज्ञापन एक्सप्रेस