12:11 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

संभल: युवक की हरकत से परेशान किशोरी ने की आत्महत्या

संभल: युवक की हरकत से परेशान किशोरी ने की आत्महत्या, वॉट्सऐप स्टेटस पर फोटो लगाने से थी आहत

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के नगलिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक किशोरी ने युवक की हरकतों से तंग आकर सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक किशोरी का पीछा करता था और उसे लगातार परेशान करता था। सोमवार सुबह किशोरी जब दवा लेने गई, तो युवक ने उसकी फोटो खींच ली और उसे अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लगा दिया। जब यह बात किशोरी को पता चली, तो वह मानसिक रूप से टूट गई और घर लौटकर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन एक्सप्रेस