6:51 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

अलीगढ़: कॉलेज में बीएससी छात्रा पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर आरोपी फरार

अलीगढ़ के टीआर गर्ल्स कॉलेज में सोमवार सुबह बीएससी थर्ड ईयर की छात्रा सपना (20) पर दो बदमाशों ने क्लासरूम में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में छात्रा के पेट और हाथ में गंभीर चोटें आईं।

छात्रा NCC रूम में अकेली थी, तभी वारदात हुई। होश आने पर उसने खुद परिजनों को फोन किया, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपी फरार हैं।

पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है, वहीं ABVP कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया।

विज्ञापन एक्सप्रेस