10:09 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू-बाइक सवार परिवार का एक्सीडेंट, समय से नहीं पहुँची एंबुलेंस

बदायूं 13 जुलाई । आज शाम 7 .06 बजे कासगंज से बदायूं मार्ग पर, उझानी से करीब 7 किलोमीटर पीछे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक बाइक पर सवार युवक, दो महिलाएं और एक लगभग 4 माह का शिशु दुर्घटना का शिकार हो गए। व चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।

प बाइक पर सवार यह परिवार सड़क किनारे अचानक हुई हलचल से संतुलन खो बैठा और गिर पड़ा। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को बार-बार कॉल किया, लेकिन एंबुलेंस घटनास्थल पर काफी देर से पहुँची। करीब 24 मिनट की देरी के बाद, यानी 7:34 बजे, एंबुलेंस मौके पर पहुँची, जबकि तब तक 112 डायल पुलिस की गाड़ी घायलों को उठा चुकी थी।

112 पुलिस यूनिट ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायलों को तत्काल प्राथमिक मदद दी और उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुँचाने का प्रयास किया। बाद में पहुंची एंबुलेंस में घायलों को ट्रांसफर कर नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस सेवा की धीमी गति पर नाराज़गी जताई और कहा कि सड़क हादसों में हर मिनट कीमती होता है। अगर 108 सेवा समय पर पहुँची होती, तो प्राथमिक उपचार और तेज़ राहत मिल सकती थी।

112 पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और मानवीय सहयोग ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि संकट की घड़ी में पुलिस ही सबसे पहले खड़ी होती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस