11:40 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

गुरु वही जो शिष्यों को पाखंड से छुड़ाए, बुराइयों से बचाए : रूप

बिल्सी, तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में आर्य समाज के तत्वाधान में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया ! इस अवसर पर गुरुओं को याद किया गया सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान धर्मगुरु आचार्य संजीव रूप का देश भर के लोगों ने आदर और सत्कार किया ! विधायक हरीश शाक्य तथा अनेक भाजपा के नेताओं ने भी आचार्य संजीव रूप को सम्मानित किया । भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल शाक्य, प्रधान सूर्य प्रताप सिंह, भाजपा नेता पिंकू श्रीवास्तव ने भी आचार्य संजीव रूप को सम्मानित किया !आचार्य संजीव रूप के देशऔर विश्व भर में पहले शिष्यों ने आचार्य संजीव रूप को उपहार भेजे और सम्मानित किया ! आचार्य संजीव रूप ने कहा गुरु का अर्थ होता है प्रकाश अर्थात गुरु अपने शिष्य को अज्ञान रूपी अंधकार से दूर करने का प्रयास करता है । उन्होंने कहा गुरु की बड़ी जिम्मेदारी होती है यदि शिष्य गलत मार्ग पर चलता है तो उसका दोष गुरु पर भी आता है किंतु आज समाज के लोग गुरु चुनने में भी भूल करते हैं कहावत बड़ी प्रसिद्ध थी “पानी पियो छान कर, गुरु करो जानकर ! लेकिन अब छद्म लोग भी गुरु होने लगे हैं, जो गुरु होने के लायक नहीं है ! सद्गुरु वही होता है जो स्वयं पवित्र जीवन जीता हुआ शिष्यों को भी पवित्र जीवन की शिक्षा दे !सद्गुरु वही होता है जो शिष्यों को जिज्ञासु बनाएं, तार्किक बनाए, पाखंड से बचाए तथा बुराइयों से बचाएं !

विज्ञापन एक्सप्रेस