गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना 45 साल पुराना पुल बुधवार सुबह टूट गया। हादसे के समय ब्रिज से गुजर रहीं 5 गाड़ियां नदी में गिर गईं, जिसमें 2 ट्रक, 2 कार और 1 रिक्शा शामिल थे। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 को स्थानीय लोगों ने बचा लिया।
फायर ब्रिगेड की 3 टीमें रेस्क्यू में लगी हैं।
यह पुल मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ता था, पुल टूटने से अब अहमदाबाद होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर शोक जताया और PMNRF से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख व घायलों को ₹50,000 की मदद का ऐलान किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
