जौनपुर: हाईकोर्ट के आदेश पर गौ-चर भूमि से हटाया गया पुलिस बूथ, प्रशासन ने की कार्रवाई
जौनपुर के जफराबाद क्षेत्र स्थित किरतापुर सेवईनाला में गौ-चर भूमि पर बने नव-निर्मित पुलिस बूथ को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया।
यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के बाद की गई, जिसमें गौ-चर भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर जनहित याचिका (PIL) दाखिल की गई थी। कोर्ट के स्पष्ट निर्देश पर प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से पुलिस बूथ को गिरा दिया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक व संरक्षित भूमि पर किसी भी प्रकार का गैरकानूनी निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसे मामलों पर भी सख्त नजर रखी जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
