हरदोई के कछौना कस्बे में बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी राजेश वस्त्रालय के घर धावा बोलते हुए 15 लाख रुपये नकद और लगभग 4 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए।
घटना के दौरान घर में सो रहे प्रखर गुप्ता का बदमाशों ने गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की, हालांकि वह किसी तरह बच निकले। वारदात के बाद बदमाश छत के रास्ते फरार हो गए।
सूचना पर कोतवाली पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
