कासगंज के कोतवाली क्षेत्र स्थित बिलराम गेट के एक निजी विद्यालय में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब प्रेयर के दौरान 10वीं की छात्रा अफीफा की अचानक मौत हो गई।
14 वर्षीय अफीफा, निवासी मोहल्ला नवाब, सुबह रोज़ की तरह स्कूल पहुंची थी और प्रेयर लाइन में खड़ी थी। इसी दौरान उसे सीने में तेज दर्द हुआ और वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। स्कूल स्टाफ ने तुरंत उसे पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों के अनुसार, छात्रा की मौत संभवतः साइलेंट हार्ट अटैक से हुई है। मासूम छात्रा की अचानक मौत से विद्यालय में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
