मथुरा: धर्मगुरु देवकीनंदन महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
प्रियाकांत जु मंदिर के संस्थापक और प्रसिद्ध कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। मंदिर कार्यालय के व्हाट्सएप नंबर पर भेजे गए ऑडियो मैसेज में उन्हें एक महीने के भीतर “उड़ा देने” की चेतावनी दी गई है।

यह पहली बार नहीं है, पूर्व में भी उन्हें ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल वे मांट के वंशीवट क्षेत्र में भागवत कथा कर रहे हैं। कार्यालय प्रभारी ने तुरंत पुलिस को सूचना देकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है, और साइबर टीम धमकी देने वाले की तलाश में जुटी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
