हरदोई के संडीला कोतवाली क्षेत्र के तकिया मोड़ पर स्थित एक शराब ठेके में देर रात चोरी की वारदात हुई। अज्ञात चोर ठेके का शटर तोड़कर दुकान में घुसे और करीब 1500 रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
हालांकि दुकान में रखा शराब का स्टॉक सुरक्षित रहा। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
स्थानीय व्यापारियों ने चोरी की घटना पर नाराजगी जताते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
