बेटे की मौत का सदमा नहीं सह सकीं मां, केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले पायलट राजवीर सिंह की तेरहवीं पर मां ने भी तोड़ा दम।
केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए पायलट राजवीर सिंह की तेरहवीं के दिन उनकी मां ने भी अंतिम सांस ले ली। बेटे को खोने का ग़म वह सह नहीं सकीं।
परिवार के अनुसार, पायलट राजवीर की शहादत के बाद से ही मां की सेहत लगातार बिगड़ती जा रही थी। वे हर दिन अपने बेटे की याद में टूटती जा रही थीं। आखिरकार, उन्हें जयपुर के कांवटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन शनिवार को, अपने लाल की तेरहवीं के दिन, मां ने भी हमेशा के लिए आंखें मूंद लीं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

