4:41 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान लटकते तार बने बाधा, श्रद्धालुओं को हुई भारी परेशानी

बदायूं – शहर में शुक्रवार को निकाली गई श्री जगन्नाथ रथ यात्रा श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक बनी, लेकिन यात्रा के दौरान बिजली विभाग की लापरवाही ने श्रद्धालुओं को परेशान कर दिया।

यह भव्य रथ यात्रा बिरुआबाड़ी मंदिर से प्रारंभ होकर पथिक चौक, हलवाई चौक, मड़ाई चौक, पंजाबी चौक होते हुए फिर से बिरुआबाड़ी मंदिर पर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था, लेकिन यात्रा जब हलवाई चौक से मड़ाई चौक के बीच पहुंची, तो वहां सड़क के ऊपर लटकते हुए बिजली के तारों ने यात्रा की गति को बाधित कर दिया।
रथ यात्रा में शामिल ऊँचे रथ और झांकियों को लटकते तारों से बार-बार हुई परेशानी, जिससे श्रद्धालु, आयोजक और सुरक्षाकर्मी तनाव में आ गए। कुछ स्थानों पर तो रथ को रोककर बांस से तारों को हटाया गया, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रही।
बदायूं शहर में लंबे समय से बिजली के तारों की अव्यवस्थित लटकन की समस्या बनी हुई है, जो न केवल धार्मिक आयोजनों में बाधा डालती है, बल्कि कभी भी जानलेवा हादसे का कारण बन सकती है।

प्रदीप प्रजापति


विज्ञापन एक्सप्रेस