5:49 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

इटावा में कथावाचक की पिटाई के विरोध में यादव समाज का प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव, हालात तनावपूर्ण

इटावा जिले में कथावाचक मुकुट मणि यादव की पिटाई के मामले ने अब सामाजिक और राजनीतिक मोड़ ले लिया है। गुरुवार को अहीर रेजिमेंट और यादव संगठनों से जुड़े करीब 2 हजार लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कथावाचक पर दर्ज मुकदमे और गगन यादव को नजरबंद किए जाने का विरोध कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए आगरा–कानपुर हाईवे पर दादरपुर गांव के बाहर जाम लगा दिया, जहां 22 जून को कथावाचक और उसके साथियों की पिटाई हुई थी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन प्रदर्शनकारियों से नोकझोंक के बाद पथराव शुरू हो गया।

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने 12 थानों की फोर्स के साथ मौके पर बुलवाई। इंस्पेक्टर ने पिस्टल निकालकर भीड़ को तितर-बितर किया, और दावा है …पुलिस की तरफ से हवाई फायरिंग भी की गई।

12 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि आसपास के 4 गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

गगन यादव, जो इंडियन रिफॉर्म्स ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, ने इस मामले में विरोध जताते हुए आज इटावा आने की घोषणा की थी, जिस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर नजरबंद कर दिया। इसके बाद पूरे इलाके में यादव समाज में आक्रोश फैल गया और अन्य जिलों से लोग इटावा पहुँचने लगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस