5:53 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

स्कूल संचालक पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

स्कूल संचालक पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप; एसपी से की गई शिकायत
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक स्कूल संचालक रामकेश यादव पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में बताया कि 25 जून की दोपहर आरोपी ने उसे फोन कर स्कूल की सफाई के लिए बुलाया और वहां कमरे में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया।

पीड़िता का आरोप है कि उसने स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद वह न्याय की गुहार लेकर पुलिस अधीक्षक (SP) के पास पहुँची।

एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराने और उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस