विश्व योग दिवस के उपलक्ष में पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज बदायूं में योग शिविर का आयोजन किया गया किया अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष सर्वेश पाठक जी द्वारा की गई।
सर्वेश पाठक ने योग के महत्व को समझाते हुए हमारी दिनचर्या पर विशेष बल बल दिया। अध्यक्ष जी महोदय ने कहा कि यदि हमारी दिनचर्या सही रहेगी तो हमारा शारीरिक मानसिक तथा आर्थिक विकास होगा। उन्होंने कहा हमें प्रातः सूर्योदय से पहले उठाना तथा समय से सोना और नित्य योग करना चाहिए। ताकि हम स्वस्थ एवं निरोग रहे। इस अवसर पर योग शिक्षिका श्रीमती अनुपम राठौर छात्रों को योग के फायदे बताते हुए अनेक योग क्रियाएं कराई। उन्होंने कहा की योग हमारा महत्वपूर्ण कार्य है।
साथ ही इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध का महोदय श्रीमती प्रतिभा मिश्रा जी एवं उप प्रबंधक महोदय श्री सुरेश गुप्ता जी ने भी प्रतिभाग किया तथा छात्रों का उत्साह वर्धन किया। विद्यालय की शिक्षिकाएं श्रीमती नीलम आर्य श्रीमती कुसुम राठौर श्रीमती रेनू गुप्ता श्रीमती मंजू लता तथा तुम्हारी सीमा शर्मा के के साथ-साथ विद्यालय के समस्त परिवार ने भाग लिया।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
