1:10 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

दहेज लोभियों ने ली नवविवाहिता की जान ? मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

प्रदीप प्रजापति

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की पहचान कामनी के रूप में हुई है, जिसकी शादी 7 जुलाई 2024 को सचिन पुत्र ओमवीर से हुई थी।

कामनी की मौत को लेकर मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष एक लाख रुपये और अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर कामनी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

कामनी के परिवार ने आरोप लगाया कि बीती रात पति सचिन, सास गीता और मामा ससुर राजवीर ने मिलकर कामनी की गला दबाकर हत्या कर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन एक्सप्रेस