1:19 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

भक्तों ने चढ़ाया बाबा का चोला

बिल्सी। नगर के अटल चौक स्थित श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार को भगवान हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना की गई इसके साथ ही श्री बालाजी सेवा समिति के सदस्यों ने बालाजी महाराज पर चोला चढ़़ाया। यहां सबसे पहले श्री बालाजी महाराज को गंगा जल से स्नान कराया गया और फिर हवन पूजन कर बाबा का विशेष चोला चढ़ाया गया।भक्त नवरत्न वार्ष्णेय ने बताया कि भवन मंदिर में जो भी बालाजी की पूजा सच्चे मन से करता है तो उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है। अंत मे हुनमान चालीसा का पाठ किया गया। इस मौके पर नवरतन वाष्र्णेय, तपन वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, केके वार्ष्णेय,राजू उपाध्याय, वेदांश उपाध्याय, मनोज वार्ष्णेय सर्राफ,कुशमेश वार्ष्णेय,सुरेश बाबू गुप्ता,प्रफुल्ल वार्ष्णेय सहित तमाम बाबा के भक्त उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस