— बदायूं में हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
— अस्पताल कर्मियों ने हेड कांस्टेबल के शव को मोर्चरी में रखवाया
— पुलिस ने कांस्टेबल के परिजनों को दी सूचना
— सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन का मामला
बदायूं के पुलिस लाइन में तैनात हेड कास्टेबल की बीमारी के चलते हुई मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
जनपद गाजियाबाद के थाना टीला मऊ के औरंगाबाद रिस्तल गांव के रहने वाले 40 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र विजयपाल हेड कास्टेबल के पद पर पुलिस लाइन में तैनात थे। वह 2011 बैच के हेड कांस्टेबल थे। बीमारी के चलते शनिवार सुबह 6 बजे उनकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। तो पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और परिजनों को सूचना दे दी। फिलहाल उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चलेगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
