इस्लामनगर : थाना क्षेत्र के कोहरा गांव में 12 वर्षीय राघवेंद्र ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह खेत में घास लेने गया था। जहां उसका शव खेत में पड़ी झोपड़ी में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना आसपास काम कर रहे लोगों ने परिवार और पुलिस को दी। मृतक ओमपाल का बेटा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जय वार्ष्णेय
इस्लामनगर
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
