1:18 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

पशुशाला में बंधी किसान की दो भैंस खोल ले गए चोर किसान ने थाने में दी तहरीर पुलिस जांच में जुटी

कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र के एक गांव में बीत रात अज्ञात चोर किसान की दो भैंस खोल ले गए किसान ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है
घटना बुधवार रात की है जहां कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव पड़ौलिया निवासी दयाराम पुत्र जानकी की दो भैंस पशुशाला में बंधी हुई थी जहां लगभग आधी रात अज्ञात चोर उनकी दोनों भैंस खोल ले गए सुबह को जब दयाराम पशुशाला गए तो दोनों भैंस गायब थी ।जिसके बाद दयाराम ने वृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है पुलिस मामले की जांच कर रही है । ग्रामीणों ने बताया कि गांव में चोर पहले भी भैंस ले जाने का प्रयास कर चुके हैं ग्रामीणों को चोरों का डर सता रहा है ।।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव

विज्ञापन एक्सप्रेस