बिल्सी
नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में गुरुवार को संगोष्ठी हुई। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आयोजित संगोष्ठी में विद्यालय के बच्चों ने भारत माता की जय, भारतीय सेना और जांबाज जवानों के पराक्रम पर जयकारा लगाते हुए सैल्यूट किया। संगोष्ठी में बच्चों ने तिरंगा लहराकर भारतीय सेना के जवानों के पराक्रम को सलाम किया।
भारतीय सेना के सैनिकों की सुरक्षा और युद्ध में विजय की कामना भी की। विद्यालय परिसर म में बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गाए और सैनिकों के अदम्य साहस की सराहना की।
प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने भारतीय सैनिकों के शौर्य व वीरता का बखान किया। अध्यापक पीयूष यादव ने विचार रखे। इस मौके पर प्राइमरी इंचार्ज अतुल वार्ष्णेय,सीमा वर्मा ,रोहित सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
