8:21 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान लोन के एवज 38 हजार की रिश्वत लेते पीएनबी के मेनेजर दफ्तरी को सीबीआई ने किया गिरफतार

सहसवान बदांयू 1 मई। पंजाब नेशनल बैंक सहसवान में मेनेजर द्वारा अपने दफ्तरी से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के पांच लाख का लोन पास करने में 38 हजार की रिश्वत लेते लखनऊ से आई सीबीआई की एंटी-करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि सहसवान के गांव कांकसी निवासी राजकुमार ने युवाउधमी योजना में पांच लाख का लोन पास कराया। मेनेजर राजीव गंगवार ने दफ्तरी दयाराम उर्फ दया के द्वारा रिश्वत की मांग कर दी। राजकुमार ने सीबीआई लखनऊ को इस बाबत जानकारी दी। व लगातार लखनऊ सीबीआई आफिसर से मोबाइल द्वारा सम्पर्क करते रहे। बीती शाम पास लोन की रकम से 38 हजार तय रिश्वत का चेक दया को सोंपते वक्त तय समय अनुसार सीबीआई की टीम ने दोनों को धर-दबोचा। इससे काफी देर बैंक में अफ़रा-तफ़री का माहौल नजर आया।———–*—* रविशंकर।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.