टाईटेंशन विद्युत लाइन की चिंगारी से किसान की 8 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
सहसवान (बदायूं) । सहसवान क्षेत्र के गांव डकार पुख्ता और भवानीपुर खेरू के बीच खेतिहर इलाके में थाना सहसवान क्षेत्र के भवानीपुर खेरू गांव में बुधवार की दोपहर किसान आले अली पुत्र हाकिम अली के गेहूं के खेत में विद्युत लाइन की चिंगारी गिरने सें एकत्रित रखी गेहूं की फसल में आग लग गई
आग की लपटें देख आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने दौड़कर आग को बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझ पाई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया ।
जिससे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई । सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक किसान की फसल जलकर राख हो गई। फसल जलने से किसान का रो रोकर बुरा हाल है।
/रविशंकर











badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
