5:05 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

श्रद्धांजलि – पाकिस्तान के चार टुकड़े हों पीओके वापस लो : रूप

श्रद्धांजलि
पाकिस्तान के चार टुकड़े हों पीओके वापस लो : रूप
बिल्सी , तहसील क्षेत्र के एक तीर्थ गुधनी में स्थित आर्य समाज के तत्वावधान में पहलगाम में मारे गए निर्दोष भारतीयों के प्रति श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया !सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने मृतक भारतीयों के प्रति श्रद्धा सुमन समर्पित करते हुए सरकार से आवाहन किया है कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए और पी ओ के वापस लिया जाए ! हो सके तो बलूचिस्तान को स्वतंत्र देश बनाने में उसकी मदद की जाए जब तक पाकिस्तान के टुकड़े नहीं होंगे तब तक वह हमें चैन से जीने नहीं देगा ! उन्होंने कहा कि भारत के लोगों को भी मजहब से ऊपर उठकर अपने देश के लिए सोचना चाहिए ! इस अवसर पर मास्टर अगर पाल सिंह मास्टर साहब सिंह, राकेश आर्य, बद्री प्रसाद आर्य कृष्णपाल आर्य, अशोक पाल सिंह,सुखबीर सिंह, संतोष कुमारी सूरजवती देवी आदि मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.