5:18 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

क्या 15 अप्रैल को होगा जारी यूपी बोर्ड रिजल्ट, UPMSP ने दिया जवाब

यूपी बोर्ड ने सोशल मीडिया पर वायरल उन खबरों को फर्जी करार दिया है जिनमें यह दावा किया जा रहा है कि 10वीं 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ( यूपीएमएसपी या यूपी बोर्ड ) ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए नोटिस जारी कर कहा कि सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर प्रसारित हो रही

यह सूचना पूरी तरह असत्य व भ्रामक है। बोर्ड ने कहा, ‘माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा उचित समय पर परीक्षा परिणाम ( UP Board High School , Inter Result 2025 ) से संबंधित जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upmspresults.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएगी। यूपी बोर्ड रिजल्ट livehindustan.com/career/results/up-board-result पर भी चेक कर सकेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस