2:04 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में सपा विधायक बन अधिकारियों पर जमाया रोब, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

बदांयू 9 अप्रैल। बदांयू में डीएम रोड पर रहने वाले सहसवान से समाज वादी पार्टी के विधायक ब्रजेश यादव की आई डी हेक कर जिले के अधिकारियों पर रोब गांड कर काम कराने का दबाव बनाने में आज सिविल लाइंस थाने में अज्ञात के खिलाफ विधायक ने मुकदमा पंजीकृत कराया है। श्री यादव का कहना हे कि उन्हें इसकी जानकारी एक परिचित ने दी उन्होंने तभी फेसबुक पर आईडी हैक करने की जानकारी शैयर कर दी। फिर भी अनजान शख्स ने उसका गलत इस्तेमाल करना बंद नहीं किया तो अब सिविल लाइंस थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन साईबर सेल को दे दी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस