8:23 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

भक्तों ने हनुमान बाबा पर चोला चढ़ाकर किया श्रृंगार

बिल्सी। नगर के तहसील मोड़ स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर में रंगों के पर्व होली के उपलक्ष्य में शनिवार की सुबह नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। आरती के अलावा यहां अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उसके बाद यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर उदयराज कोहली, सोनू देवल, गोविन्द देवल, निशान्त देवल, रितिक, ऋषभ, प्रांजल देवल आदि मौजूद रहे। इधर नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार एवं खौंसारा स्थित श्री सिध्दपीठ बालाजी दरबार बलदेव धाम पर भक्तों ने चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। बाद में प्रसाद का वितरण भी किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.