भाजपा नेता के नलकूप पर लगे ट्रांसफार्मर से तेल चुरा ले गए
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित हिमगिरी कोल्ड स्टोरेंज के निकट भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा के कृषि फार्म पर लगा ट्रांसफार्मर का तेल बीती शुक्रवार की रात चोरों चुराकर ले गए। भाजपा नेता ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस ने उक्त घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला संख्या चार निवासी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र शर्मा का हाइवे पर स्थित हिमगिरी कोल्ड स्टोरेंज के निकट कृषि फार्म है। जहां पर नलकूप पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। जिसका चोरों ने बीती शुक्रवा की रात उसका सारा तेल निकाल कर फरार हो गए। जैसे ही आज इसका पता चला तो इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। जिसपर पुलिस ने ट्रांसपार्मर से चोरी हुए तेल की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार घटना का खुलासा किया जाएगा।