8:48 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

बी0आई0एम0टी0 कालेज मंे आज अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया गया

बी0आई0एम0टी0 कालेज मंे आज अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया गया
आज दिनाँक:- 8.3.2025 को बी0आई0एम0टी0 कालेज में अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें कालेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया ’’टंग ट्विस्टर’’ प्रतियोगिता में कई छात्राओं ने हिस्सा लिया जिसमें प्रथम स्थान बी0एड0 द्वितीय वर्ष की छात्रा महक अरोरा ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में दिये गये वाक्य को तेजी से सीधा तथा उल्टा बोलना था, जिसका कालेज में उपस्थित सभी छात्राओं ने खूब आनन्द लिया। इसी क्रम में हुई दूसरी प्रतियोगिता ’’मैमोरी ट्रे’’ का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान बी0बी0ए0 तृतीय वर्ष की छात्रा अनुष्का सिंह ने प्राप्त किया। तृतीय प्रतियोगिता भारतीय संस्कृति पर आधारित रही जिसमें देव वाणी में रचित श्लोक का पठन एवं उसके अर्थ को छात्राओं द्वारा बोधगम्य कराया गया। इन प्रतियोगिताओं का सफल संचालन श्रीमती नीतू सिंह व श्रीमती श्रेयसी मिश्रा द्वारा किया गया। इस सुअवसर पर कालेज के डायरेक्टर अक्षज रस्तोगी द्वारा छात्राओं को ’’महिला दिवस’’ की शुभकामनाएं दी गयी व जीवन के किसी भी क्षेत्र मंे हार न मानने की सीख दी गयी उन्होनें कहा कि- ’’महिलायंे किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नही हैं’’। इस मौके पर कालेज डीन अरविन्द गुप्ता, चीफ प्राक्टर सौरभ सक्सेना तथा समस्त कालेज स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस