बदांयू का तेल ट्रक लूटकांड – लुटेरे को नोयडा तक तलाशा, कहीं बेक गियर में तो नहीं गये।******** तीसरे दिन पुलिस की टीमों के हाथ खाली, काफी सीसीटीवी खंगाले कार व ट्रक का कोई अता-पता नहीं ।—————————- बदायूं 25 जनवरी। दातागंज क्षेत्र में सोयाबीन लदे ट्रक को लूटने के बाद कार सवार लुटेरे कहीं ट्रक को उल्टी दिशा में तो बेकगेयर लगा कर नहीं ले गये। पुलिस को गच्चा देने के इरादे से चालक को बैहोश कर मुजरिया क्षेत्र में फेंक गये हो। एसएसपी द्वारा बनाई गई टीमें बदायूं से नोयडा तक पेट्रोल पंप, थाने के बाहर ढाबों की सीसीटीवी फुटेज खंगालते फिर रही हो। या लुटेरे ट्रक को जिले ही में कहीं देहात क्षेत्र में लेकर निकल गये हो। फिलहाल पुलिस की टीमों के अब तक हाथ खाली नजर आ रहे हैं, भले ही दावा किया जा रहा है कि ट्रक के नजदीक पहुंच गये है। ट्रक की तलाश में एसओजी, सर्विलांस टीम, पुलिस की टीम लगी हुई है। बदमाश भी तेल भरे ट्रक को कहां किस रोड से लेकर गये अब तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। दिल्ली हाइवे हो या मुरादाबाद, मथुरा हाइवे कई होटल ढाबों व पेट्रोल पंप व सडक किनारे बने थाने चोकियों में सीसीटीवी केमरे लगे हैं। किसी में कोई ट्रक कार नजर नहीं आई। अब तक पुलिस की टीमों के हाथ खाली नजर आ रहे हैं जबकि दावा यह कि पुलिस टीम ट्रक तक पहुंच गई है। जल्दी वर्कआउट होगा। पुलिस की जांच से लगता है कि जांच गलत दिशा में जा रही है।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

