8:55 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

पुलिस लाइन परेड ग्राउंड स्थल पर गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड का फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण

> *अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाई गयी ड्रिल की कार्यवाही।*

> *गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।*

आज दिनॉक 24-01-2025 को रिजर्व_पुलिस_लाइन्स_बदायूँ में आगामी गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी 2025 की परेड का फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण “डॉ0 बृजेश कुमार सिंह” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा किया गया। रिहर्सल परेड मंच संचालन उ0नि0 “श्री कमलेश कुमार मिश्र” थानाध्यक्ष उघैती एवं पूर्व प्रतिसार निरीक्षक “श्री सुमेर सिंह” व “रविन्द्र मोहन सक्सेना” द्वारा किया गया। प्रथम परेड कमाण्डर क्षेत्राधिकारी बिल्सी “श्री उमेश चन्द्र” द्वारा परेड का संचालन किया गया जिसमें द्वितीय व तृतीय परेड कमाण्डर सहित सम्पूर्ण परेड प्रतिभागियों द्वारा आज उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।

रिजर्व_पुलिस_लाइन्स_बदायूँ में गणतन्त्र दिवस पर स्कूल व कॉलेज द्वारा आयोजित होने वाले प्रोग्राम पर पुलिस मॉर्डन स्कूल के छात्र-छात्राओं तथा जनपद के विभिन्न स्कूल से आये छात्र-छात्राओं द्वारा भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया ।

महोदय द्वारा पुलिस लाइन्स के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 26 जनवरी के परेड की तैयारियों पर चर्चा/विचार विमर्श करते हुए परेड में प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों एवं स्कूल के छात्र/छात्रओं के अन्य कार्यक्रमों का अवलोकन करते हुए सभी वस्तुओं की उपलब्धता कराये जाने हेतु क्षेत्राधिकारी लाइन्स व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स बदायूँ को गणतंत्र दिवस पर परेड को भव्य सुव्यवस्थित व सुसज्जित बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कृष्ण कान्त सरोज, क्षेत्राधिकारी नगर/उझानी श्री शक्ति सिंह, क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री कृष्ण कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी सहसवान श्री कर्मवीर सिंह,क्षेत्राधिकारी बिसौली श्री संजीव कुमार,पीआरओ निरी0 श्री संजय सिंह, समस्त थाना प्रभारी एवं प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह व अन्य पुलिस अधि/कर्मी0गण एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा ।

विज्ञापन एक्सप्रेस