उझानी रात में इतना घना कोहरा कि दो मीटर दूर कुछ नहीं दिखा।******//*** उझानी बदांयू 15 जनवरी।
नगर में सर्दियों के सीजन में कल की रात पहली बार दृश्यता शून्य रही। हाईवे पर वाहन रेंग-रेंग कर चले।
सर्दी के इस सीजन का सबसे घना कोहरा मंगलवार रात 8 बजे से बुधवार सुबह तक देखा गया। पहली बार दृश्यता शून्य रही। स्थिति यह रही कि दो मीटर की दूरी पर भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। बरेली -आगरा हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।

मंगलवार को शाम ढलते ही कोहरा गिरना शुरू हो गया था। आधी रात तक कोहरा इतना घना हो गया कि हाईवे पर चलना मुश्किल हो गया। कई चालकों ने अपने वाहनों को ढाबों और होटलों के बाहर खड़ा कर दिया। बुधवार सुबह 6 बजे तक यानी करीब 10 घंटे कोहरे का असर रहा। कोहरे के चलते वाहन चालक सहम गए। इस दौरान बरेली -मथुरा हाईवे पर हेड लाइट जलाकर वाहन 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलते रहे।
अप्रिय घटना ना हो इस लिए पीआरवी पुलिस भी किसी अप्रिय घटना से बचते हुए हाईवे पर निगरानी करती दिखाई दी। ऐसी स्थिति में जान जोखिम में डालकर गंतव्य तक पहुंचने में वाहनों को दो से तीन गुना अधिक समय लगा।
कोहरे में अधिकतम तापमान 18 से बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। शहर में भी बाजार जल्द बंद हो गये।—————-** राजेश वार्ष्णेय एमके।






badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

