6:52 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

*मकर संक्रांति पर पहला अमृत स्नान जारी, भीड़ की वजह से संगम तट पर लाखों की भीड़*।

*********************कई महिला श्रद्धालु भीड के दबाव से बैहौश।——————-******—– प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। संगम पर डुबकी के लिए कड़ाके की ठंड की चिंता किए बिना देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु पहुंच कर स्नान कर रहे हैं। कुंभ मेला क्षेत्र दिव्य सजावट और भव्य तैयारियों से जगमगा उठा है। चारों ओर आध्यात्मिकता का प्रकाश और धर्म की गूंज है। आज मकर संक्रांति पर्व पर अखाड़ों के नागा साधु त्रिशूल, डमरू, ध्वज पताकाएं लेकर हर हर महादेव के उदघोष के साथ अमृत स्नान कर रहे हैं।

पहले अमृत स्नान के लिए जुलूस का नेतृत्व करते आनंद अखाड़ा के आचार्य मंडलेश्वर बालकानंद जी महाराज
आनंद अखाड़ा के आचार्य मंडलेश्वर बालकानंद जी महाराज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पहले अमृत स्नान के लिए जुलूस का नेतृत्व करते हैं। 13 अखाड़ों के साधु आज गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के पवित्र संगम त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगा रहे हैं।

मकर संक्रांति पर अमृत स्नान करने के बाद महानिर्वाण अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञान पुरी ने कहा कि यहां बहुत भीड़ है, लेकिन सब कुछ जिस तरह से प्रवाहित होता है, वह अद्भुत है। हर कोई पवित्र स्नान के लिए जगह ढूंढ़ लेता है। मुझे लगता है कि यह सब यहीं देखना संभव है।

मकर संक्रांति के पहले अमृत स्नान के दिन एसएसपी कुंभ मेला राजेश द्विवेदी ने कहा सभी अखाड़े अमृत स्नान के लिए आगे बढ़ रहे हैं। स्नान क्षेत्र तक जाने वाले अखाड़ा मार्ग पर पुलिस के जवान तैनात हैं। अखाड़ों के साथ पुलिस, पीएसी, घुड़सवार पुलिस और अर्धसैनिक बल भी मौजूद हैं।

महाकुंभ का पहला अमृत स्नान जारी है। लोगों के आने और जाने के रास्ते निर्धारित हैं। भीड़ को सही तरीके से संचालित किया जा रहा है।

महानिर्वाणी पंचायती अखाड़े के साधुओं ने मकरसंक्रांति पर त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ 2025 के पहले अमृत स्नान की शुरुआत करते हुए पवित्र डुबकी लगाई।
त्रिवेणी संगम पर पहुंचे निरंजनी अखाड़े के संत
13 अखाड़ों के संत आज त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाएंगे। निरंजनी एवं आनंद अखाड़ा के संत अमृत स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर पहुंचे हैं।

महाकुंभ का पहला अमृत स्नान जारी है। महानिर्वाणी अखाड़े के संतों का अमृत स्नान हो गया है। संत स्नान कर लौटने लगे हैं। निरंजनी अखाड़े के संत अमृत स्नान के लिए निकले हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस