4:15 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिना हेलमेट पेट्रोल देने वाले पंपों के खिलाफ परिवहन विभाग का अभियान जल्द

। ********* बदांयू 12 जनवरी 2025। संभागीय परिवहन विभाग ‘हेलमेट नहीं तो तेल नहीं’ अभियान जिला आपूर्ति विभाग के साथ मिलकर चलाएगा। जिसके लिए डीएम के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। परिवहन आयुक्त ने हेलमेट नहीं तो तेल नहीं अभियान चलाने के आदेश दिए हैं।
चूंकि पेट्रोल व डीजल पंपों का सुचारु संचालन जिला आपूर्ति कार्यालय के निर्देशन में होता है, इसलिए संभागीय परिवहन विभाग को डीएम की तरफ से निर्देश जारी होने का इंतजार है। एआरटीओ का कहना है कि बिना हेलमेट पेट्रोल देने वाले पंपों के खिलाफ जिला आपूर्ति विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस