8:34 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कैंप में पहुंचकर 20 ने कराया ओटीएस में पंजीकरण

कैंप में पहुंचकर 20 ने कराया ओटीएस में पंजीकरण

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव वैन में बृहस्पतिवार को बिजली विभाग की ओर से चलाई जा रही एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत एक शिविर को आयोजित किया गया। जिसमें गांव के कुल 10 लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपना ओटीएस में पंजीकरण कराया। इस मौके पर राजेश कुमार, प्रेमपाल, सूरजपाल, अजय कुमार, विजय कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं नगर के बिजलीघर पर 10 लोगों ने ओटीएस अपना कराया। साथ ही विभाग ने करीब एक लाख 25 हजार रूपए की बकाया धनराशि को भी उपभोक्ताओं से जमा कराया गया। जेई दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने वाली सरकार की ओर से ओटीएस योजना चालू किया गया है। जिसमें बड़े बकाएदार अपना पंजीकरण कराकर अपनी धनराशि को किस्तों में जमा कर सकते है। उनको सरचार्ज में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस