12:11 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

सरकारी भूमि का कब्जा करने के मामले में शुरु हुई जांच

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बहेटा गुंसाई में पिछले दिनों कुछ दंबग लोगों ने गांव में बने पुराने पंचायत भवन की सरकारी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया। जिसके बाद 23 दिसंबर को ग्राम प्रधान शान मोहम्मद समेत गांव के लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की है। जिसके में लोगों ने कहा था कि गांव में 30 वर्ष पुराना पंचायत भवन हैं। उस पंचायत भवन पर कुछ लोगों ने बीते दिन जेसीबी मशीन से पंचायत भवन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त कर कब्जा करने का प्रयास किया। आज मंगलवार को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार बदन सिंह ने मौके पर जाकर इस प्रकरण की जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस