7:13 pm Wednesday , 28 May 2025
BREAKING NEWS

संकट मोचन दरबार के स्थापना दिवस गरीबों को बांटे कंबल

संकट मोचन दरबार के स्थापना दिवस गरीबों को बांटे कंबल

बिल्सी। नगर के सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में मनाएं जा रहे स्थापना दिवस के दूसरे दिन आज मंगलवार को यहां रामायण का अखंड पाठ का विधि विधान के साथ समापना किया गया। उसके बाद यहां एक विशाल भंडारा आयोजित किया गया। साथ ही गरीबों को ठंड से बचने के लिए कंबलों का वितरण भी किया गया। दरबार के प्रधान मंहत संजय शर्मा ने बताया कि दरबार में दो दिन चले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराएं गए। दरबार में बच्चों के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। जिन्हे देखकर सभी मन प्रसन्न हो गया। दरबार में पंहुचे लोगों का मंहत द्वारा स्वागत कर सम्मानित किया गया। इसके बाद यहां प्रसाद का वितरण किया गया। जिसको सफल बनाने में पंडित आशीष वशिष्ट, आलोक सक्सेना, अनुराग माहेश्वरी, देवकीनन्दन झा, शिवांक शर्मा, शुभम शर्मा, कुसुम शर्मा, मुकेश कुमार, राजेश माहेश्वरी, राजू माहेश्वरी, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!