5:32 pm Sunday , 8 June 2025
BREAKING NEWS

हरियाणा में आचार्य संजीव रूप “राष्ट्र गौरव अवॉर्ड ” से सम्मानित

बिल्सी, तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित आर्य समाज के अंतरराष्ट्रीय वेद कथाकार समाज सुधारक आचार्य संजीव रूप हरियाणा प्रदेश के महेन्द्रगढ़ धनोंदा आर्य समाज में सम्मानित किए गए ! नगर के संभ्रांत नागरिकों चेयरमेन व विधायक प्रत्याशी ठाकुर अतर सिंह , आर्य समाज के सभी अधिकारी तथा “प्रजा भलाई संगठन ” कनीना महेंद्रगढ़ ” द्वारा आचार्य संजीव रूप को समाज सुधार व राष्ट्र सेवा के लिए राष्ट्र गौरव अवार्ड प्रदान किया गया ! ठाकुर अतर सिंह ने कहा कि आचार्य संजीव रूप जैसे महान समाज सुधारक व सदा राष्ट्र का कार्य करने वाले विद्वान को हम राष्ट्र गौरव अवार्ड देकर के प्रसन्नता महसूस कर रहे हैं ! आचार्य संजीव रूप ने वेद कथा का अमृत पान सभी को कराते हुए सभी को मातृभक्त पितृभक्त राष्ट्रभक्त तथा सच्चरित्र बनने की प्रेरणा दी !

error: Content is protected !!