अंबियापुर के बच्चों ने कृषि विज्ञान केन्द्र का किया शैक्षिक भ्रमण
बिल्सी। मंगलवार को विकास खण्ड अम्बियापुर का राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान विषय सम्बन्धी एक्सपोजर विजिट कृषि विज्ञान केन्द्र उझानी का शैक्षिक भ्रमण किया गया। जिसमें ब्लॉक स्तर पर चयनित 100 बच्चों को भ्रमण कराया गया। बीईओ गौतम प्रकाश द्वारा भ्रमण के लिए दो बसों को हरी झण्डी दिखाकर यहां से कृषि विज्ञान केन्द्र उझानी के लिए रवाना किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र में सर्वप्रथम पहुँचने पर बच्चों को हॉल में एकत्रित कर केन्द्र के बारे में उपस्थित शोधकर्ता द्वारा विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात् पूरे परिसर का भौतिक भ्रमण कराया गया। जिसमें औषधीय पौधों, गन्धीय पौधों, पॉली हाउस, कुक्कुट निर्माण, मुर्गी पालन, वर्मी कम्पोस्ट से सम्बन्धित स्थानों का भ्रमण कराकर उनके बार में बताया गया। सभी बच्चों द्वारा सम्पूर्ण उत्साह से भ्रमण किया गया। इस मौके पर जितेन्द्र कुमार, विशाल मिश्रा, ललित कुमार, किरन सिंह, राकेश यादव, द्वारा सकिय सहयोग प्रदान किया गया।