2:14 pm Friday , 30 May 2025
BREAKING NEWS

मेन लाइन में हुआ ब्रेकडाउन, तीन घंटे ठप रही बिजली

मेन लाइन में हुआ ब्रेकडाउन, तीन घंटे ठप रही बिजली

बिल्सी। मंगलवार की सुबह उझानी-बिल्सी के मध्य मुख्य लाइन में ब्रेक डाउन होने से नगर क्षेत्र की सप्लाई करीब तीन घंटे तक ठप रही। इस कारण लोग काफी परेशान रहे। गांव सिरासौल के पास मुख्य लाइन में अचानक फाल्ट आ गया। इसके कारण नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति तीन घंटे तक ठप रही। करीब 11 बजे फाल्ट को दूर कर सप्लाई को सुचारू किया गया। आपूर्ति ठप होने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीने के पानी के लिए तक इधर-उधर भटकना पड़ा। इधर, जेई दिनेश कुमार ने बताया कि सुबह कोहरा अधिक होने के कारण मेन लाइन का एक इंसुलेटर अचानक से फट गया। जिससे लाइन ब्रेकडाउन में चली गई। बाद में फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।

error: Content is protected !!