गढ़ौली से चोर दो भैंस चुरा ले गए
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव गढौली से रविवार की रात चोर दो किसानों की भैंस चुराकर फरार हो गए। पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी कृपाल शाक्य पुत्र किशनलाल उनके भाई हरकेश के घर के बाहर बंधी दो भैंसों को चोर खोल कर फरार हो गए। दोनों भैंसों की कीमत करीब एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। घटना के बाद दोनों पीड़ित किसानों ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।