12:35 pm Thursday , 29 May 2025
BREAKING NEWS

सावित्रीबाईं फुले ने खोली थी पहली महिला पाठशाला: प्रियंका मौर्य

सावित्रीबाईं फुले ने खोली थी पहली महिला पाठशाला: प्रियंका मौर्य

बिल्सी। आज बृहस्पतिवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ममता शाक्य के आवास पर

भाजपा नेत्री एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्य ने यहां पहुंच कर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। प्रियंका मौर्य ने कहा कि महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा, संरक्षण के अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। साथ ही महिलाओं के शैक्षिक, आर्थिक तथा सामाजिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होनें कहा कि महिलाओं को दिये गये संवैधानिक और विधिक अधिकारों से अवगत कराते रहना चाहिए। प्रत्येक महिला को शिक्षित होना अति आवश्यक है। जब हमारे देश की प्रत्येक महिला शिक्षित और सशक्त होगी तभी हमारा देश और तरक्की करेगा। ममता शाक्य ने कहा कि हम सभी को अपने बच्चों को शिक्षा जरूर दिलानी चाहिए। समाज में फैली बाल विवाह, दहेज एवं भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को दूर करना चाहिए। इस मौके पर राकेश शाक्य, मुकेश मौर्य, डॉ अरविन्द शाक्य, दिनकर शाक्य, देशराज शाक्य, सत्यवीर मौर्य, गंगासहाय मौर्य, शिवशंकर शाक्य मौजूद रहे।

error: Content is protected !!