12:19 pm Friday , 23 May 2025
BREAKING NEWS

हाइवे पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को रौंदा, दो लोग हुए घायल

हाइवे पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को रौंदा, दो लोग हुए घायल

बिल्सी। शाहबाद-कछला हाइवे पर एक स्कूटी को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिसपर सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए बदायूं के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज निवासी कुलदीप गुप्ता और गांव वैन निवासी उनके मित्र अमित कुमार शर्मा स्कूटी से सोमवार की शाम तीन बजे के करीब बिसौली की ओर से घर को लौट रहे थे। तभी हाइवे पर स्थित अजान बाबा की मठिया के निकट पीछे से तेज गति से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को रौंद दिया। जिससे दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना उनके परिवार के लोगों को दी। जिसके बाद वह इलाज के लिए उन्हे बदायूं ले गए। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना थाना पुलिस को भी दी गई है। इधर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग निवासी अपर्ण तोमर पुत्र शंभू सिंह बीती रविवार की शाम क्षेत्र के गांव पहाड़पुर स्थित अपनी ससुराल से बाइक से लौट रहा था। तभी वजीरगंज-सतेती मार्ग पर वधौली गांव पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उसकी भिड़त हो गई। जिससे अपर्ण तोमर गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसका नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।