दातागंज पुलिस द्वारा वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद बदायूँ अमित किशोर श्रीवास्तव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज कृष्ण कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत उच्चस्तर की सुरागरसी, पतारसी व मुखबिर की सूचना पर थाना दातागंज पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 26.01.2024 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 18/24 धारा 147,148,149,452,307,504,506 भादवि मे वांछित अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र अमर सिंह निवासी करीमगंज थाना दातागंज जिला बदायूँ को बसेला तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण- अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र अमर सिंह निवासी करीमगंज थाना दातागंज जिला बदायूँ ने अपने साथियो के साथ मिलकर रास्ते में पशु बांधने को लेकर फायर कर वादी व उसके परिजनो को गंभीर रूप से घायल कर देना ।
पूछताछ का विवरण- गवाही मा0 न्यायालय में देना बताया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. धर्मेन्द्र पुत्र अमर सिंह निवासी करीमगंज थाना दातागंज जिला बदायूँ
बरामदगी का विवरण-*निल
गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक/समय-
बसेला तिराहे के पास, दि0- 15.07.2024 समय 13.35 बजे,
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0स0 18/24 धारा 147,148,149,452,307,504,506 भादवि
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1-प्रभारी निरीक्षक अरिहन्त कुमार सिद्धार्थ थाना दातागंज जिला बदायूँ।
2- का0 916 राजू कुमार थाना दातागंज जिला बदायूँ।